नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोमवार को यातायात पुलिस ने अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने पर 6993 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा कागजात नहीं होने पर 19 वाहनों को जब्त किया। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर 2609, सीट बेल्ट नहीं बांधने पर 117 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 402 वाहनों के चालान किए गए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के अलावा पाथवे स्कूल के चालक-परिचालक को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। छिजारसी तिराहा, महर्षिक आश्रम चौक, बरौला तिराहा, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, रजनीगंधा चौराहा सहित कई और जगह ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के विषय एवं यातायात नियमों से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.