भागलपुर, नवम्बर 25 -- अकबरनगर में पिछले दो वर्षों से ठप पड़ी नल-जल योजना को पुनः शुरू करने की दिशा में नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नप अध्यक्ष किरण देवी ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी, भागलपुर को एक विस्तृत पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि वार्ड संख्या एक से छह तक की नल-जल योजना का जलापूर्ति कार्य पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। इससे करीब सात हजार आबादी वाले क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। पथ निर्माण विभाग द्वारा एनएच-अस्सी सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद जलापूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के लिए कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि तीस दिनों के अंदर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किरण देवी ने कहा, हमने जिलाधिक...