सात स्थानों पर हुआ सामूहिक वंदे मातरम् गायन
बोकारो, सितम्बर 26 -- नमामि भारतम् अभियान के तहत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से एक स्वर, एक लय और एक समय में सामूहिक गायन कराया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी, बोकारो की ओर से विद्यालय सहित सात स्थानों पर आयोजन हुआ, जिसमें 1102 लोगों ने सहभागिता की। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद विभाग के विभाग कार्यवाह धीरेंद्र गोप ने वंदे मातरम् के महत्व व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति समर्पण व राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि अभियान के माध्यम से सामूहिक गायन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- देशभर में 25000 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.