फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- नगर निगम द्वारा शहर में सात चिन्हित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले कार्य से संबंधित प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। नोडल अधिकारी के रूप में नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्मार्ट क्लासेज को लेकर कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत चिन्हित सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों को स्मार्ट क्लासेज के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा...