जहानाबाद, फरवरी 28 -- चेकिंग में वाहन सवारों से 91 हजार रुपए फाइन की हुई वसूली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। होली पर्व पर शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने तकरीबन 700 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब विनष्ट की। साथ ही 84 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब जप्त किया जिसमे 24 लीटर अंग्रेजी शराब है। होली पर्व पर इन दिनों शराब के धंधेबाजों के द्वारा बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इसके खिलाफ पुलिस का अभियान भी तेज है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीण इलाके के खेत बधार और टोले में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने की तैयारी की गई है। खोजबीन और सर्च अभियान के दौरान ड्रम और जरकिनों में छुपाकर रखा हुआ तकरीबन सात सौ लीटर जावा महुआ मिला...