फरीदाबाद, जून 4 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान गुरुवार को पटरी पर करीब सात सौ मीटर चलने के बाद एक क्रेन कंटेनर पर पलट गई। हादसे में दबकर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर करीब ढाई बजे हुए हादसे के समय तेज आंधी और बारिश आई थी। इस दौरान क्रेन अनियंत्रित होकर दूसरी क्रेन से टकरा गई, जिससे कंटेनर के नीचे तीनों मजदूर दब गए। गंभीर रूप से घायल हुए एक श्रमिक का अस्पताल में इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से कई मजदूर दबे, फरीदाबाद में बड़ा हादसा शुरुआती जांच में लापरवाही और समय रहते नियंत्रण नहीं किए जाने को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा।हादसे के बा...