सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सोनबरसा। एसएसबी 51वीं बटालियन इंदरवा बीओपी के जवानों ने रविवार की मध्य रात्रि भारी मात्रा में नशीली दवा कोरेक्स के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव वार्ड 14 निवासी इस्लाम बैठा के पुत्र अकबर बैठा के रुप में की गई है। कम्पनी कमांडर सहायक सेना नायक सुमीत कुमार ने बताया कि द्वितीय सेना नायक आशीष कुमार पाण्डेय को मिली गुप्त सुचना के निर्देश पर इंदरवा बीओपी कमांडर सहायक निरीक्षक देव सिंह, सहायक उप निरीक्षक परवीन मजुमदार आरक्षी इसरार खान, आंनद कुमार ने इंदरवा गांव से उतर पीलर संख्या 321 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल की ओर से जुट की बोरी में 700 बोतल नशीली दवा कोरेक्स लेकर जा रहा था। इसी बीच पहले से मुस्तैद जवानों ने आगे से घेरकर पकड़ लिया। नशीली दवा सहित त...