आगरा, जनवरी 5 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर काम के चलते रेलवे ने नौ जनवरी तक कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की घोषणा की थी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काम जल्द पूरा होने के चलते अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस सात जनवरी से अपने नियमित समय पर चलेगी। इसके साथ ही खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जो आठ जनवरी तक झांसी के बजाए आगरा कैंट से चलने की घोषणा हुई थी, वह सात जनवरी से खजुराहो से संचालित होगी। उदयपुर-खजुराहो पांच जनवरी से आगरा कैंट के बजाए खजुराहो तक संचालन शुरू कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.