पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में 75 वां जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 7 जून से होगी। डीएसए कार्यालय में फुटबॉल लीग आयोजन को लेकर बैठक हुई जिसमें यह तय किया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी फुटबॉल लीग चैम्पियनशीप का आयोजन होगा। बैठक में सर्वसम्मति से सिनियर डिविजन फुटबाल के साथ अंडर 12, अंडर 17 बालिका फुटबॉल के साथ- साथ ग्रामीण फुटबॉल भी कराया जायगा। सफल लीग संचालन के लीग कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इस लीग कमेटी में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव रीना, कोषाध्यक्ष अशोक उरांव बनाए गए। निर्णायक कमेटी में फरहद आलम, अभिषेक मिश्रा, रजनीश कुमार, रामसेवक रमण, हर्षित आनन्द, चयनकर्ता नौशाद आलम, रोबेन सोरेन, अजय कुमार रजनीश कुमार, जूरि कमेटी पूर्व राष्ट्रीय खेलाड़ी बीएन गांगुली, रमण सिंह, सुनील जॉन मरांडी, देवन मरा...