घाटशिला, मार्च 20 -- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत सीडीएन उच्च विद्यालय पाचांडो में सात सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक हरेकृष्णा पात्र, हिरालाल प्रधान, सुधामय पात्र, अनिल घोष, प्रशांत दे,प्रमथ नाथ नायक और आदेशपाल शसधर नायक को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेष षडंगीसा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत दिप प्रज्वलित कर की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य के साथ स्वागत व विदाई गीत प्रस्तुत किया।मौके पर शिक्षकों व अन्य व्यक्तियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उपहार भेंट करते हुए माल्यार्पण कर स्वस्थ सुखद व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगेन्द्रनाथ सतपति ने किया। बताया गया की यह कार्...