बस्ती, जुलाई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड रामनगर के बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से संचालित योजनाओं के लिए एक सेक्टर की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी तक ब्लॉक की योजनाओं का संचालन छह सेक्टरों में होता था। इसके अधीन कुल 198 आंगनबाड़ी केंद्र आते थे। अब एक सेक्टर बढ़ाकर सात कर दिया गया। नये सेक्टर का नाम रामनगर रखा गया है। यह जानकारी सीडीपीओ रामनगर देवेन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आईसीडीएस के तहत संचालित होने वाले आंगनबाड़ी सेंटरों की अधिकता के कारण रामनगर ग्राम पंचायत को सातवां सेक्टर बनाया गया है। अब तक छह सेक्टर बड़ोखर, भानपुर, घोषड़, शंकरपुर, सगरा व तुसायल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...