बेगुसराय, जून 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जीडी कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया गया। नगर मंत्री अजीत कुमार और मीडिया संयोजक अमन कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के मुख्य द्वार के दोनों ओर महाविद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर दुकान लगाई गई है। ये महाविद्यालय के सौंदर्य को समाप्त कर रही है। अब अतिक्रमणकारियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के अंदर भी दुकान लगाया जा रही है l यह भी पढ़ें- सात सूत्री मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेरावअवस्थाएँ और समस्याएँ नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार एवं प्रहलाद कुमार ने कहा कि आज महाविद्यालय दयनीय स्थिति में है l वर्ग कक्ष की छत टूटने के कगार पर है l महाविद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। किंतु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से लिए गए करोड़ों रु...