पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार संयुक्त शिक्षक संघ का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से बुधवार को मिला। शिष्टमंडल में जिला संघ के सदस्य एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य शामिल रहे। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले के अंतर्गत निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे शिक्षक विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहे हैं जिनमें विशिष्ट शिक्षकों का बकाया अंतर वेतन भुगतान,विशिष्ट शिक्षकों को प्रौन्नति का लाभ,विशिष्ट शिक्षक से प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों का बकाया भुगतान,महंगाई एवं आवास भत्ता का बकाया भुगतान, नियोजित से विद्यालय अध्यापक बने शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ, विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतन का लाभ,विद्यालय अध्यापकों का वार्षिक वेतन वृद्धि का बकाया अंतर वे...