पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सहिया एवं सामुदायिक प्रशिक्षणक संघ पलामू ईकाई ने लंबित मानदेय भुगतान समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने एनएचएम के अभियान निदेशक के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में स्वास्थ्य विभाग के सहिया, सहिया साथी, बीटीटी के सभी तरह के लंबित मानदेय भुगतान करने, एसएनए स्पर्श की भुगतान प्रक्रिया को सरल करने, सहिया ऐप में सहिया, सहिया साथी, बीटीटी, एसटीटी को बेहतर तरीके से सुचारू से कार्य करने के लिए टैब उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सहियाओं को एक मुश्त मासिक 18 हजार, सहिया साथी को 20 हजार और बीटीटी को 30 हजार तथा एसटीटी को 40 हजार रुपए मानदेय देने, कार्य के दौरान मृत्यु के बाद उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी का लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.