गुमला, जून 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की भरी हुंकारधरना-प्रदर्शन का उद्देश्य जिलाध्यक्ष ममता देवी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंची सेविका-सहायिकाओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन में संघ के संगठन मंत्री सह भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रामचंद्र गोप भी शामिल हुए।मांगों का ज्ञापन प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामचंद्र गोप ने कहा कि पोषाहार मद ...