भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सात सूत्रीय मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे पंचायत सहाक कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में सहायक कर्मचारियों ने आवाज मुखर की। पंचायत सहायकों का शीघ्ज्ञ्र स्थायीकरण कराने की मांग प्रमुखता से की गई।इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त कार्य के अनुरूप उचित मानदेय व प्रोत्साहन राशि निर्धारित की जाए। पंचायत सहायकों को भुगतान आधारित कार्यों में भी प्राथमिकता एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों का संतुलित एवं न्यायसंगत वितरण हो सके। पत्येक पंचायत सहायक को जरूरी तकनीकी उपकरण एवं संसाधन मुहैया कराया जाए। पंचायत सहायकों पर अनावश्यक अन्य लक्ष्य निर्धारित प्रशासनिक कार्यों का दबाव इस अवधि में न बनाया जाए। यह भी पढ़ें- सात सूत्रीय मांग लेकर पंचायत सहायक कर्मियों ने ...