सात सूत्रीय मांगों को लेकर मेधा पार्टी का धरना-प्रदर्शन जारी
बस्ती, सितम्बर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मेधा पार्टी ने यूजीसी के नये कानून की वापसी सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। यह धरना प्रदर्शन गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट चल रहे 9वें दिन भी जारी रहा। मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। मेधा पार्टी की प्रमुख मांगों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था समाप्त, यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की सुविधा, प्रशिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश दिये जाने के साथ अन्य मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर बल प्रयोग के विरोध में सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.