महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बकाया भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा व संगिनी ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौपा। इसमें उन्होंने मांगों पर त्वरित पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रही आशा और संगिनी का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आशा और संगिनी को सम्मानजन मानदेय निर्धारित नही किया जा रहा है।काम करने के बाद भी प्रोत्साहन धनराशि समय से भुगतान नही किया जा रहा है। इससे कार्यकर्त्रियों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। संगठन की जिलाध्यक्ष संगिता ने कहा कि शहर से लेकर गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आशा कार्यकर्त्रियों के जिम्मे हो ...