नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हाथी को शक्ति, बुद्धिमत्ता, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर सात सूंड वाले हाथी की मूर्ति को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यही वजह है कि लोग अपने घर और ऑफिस में इस मूर्ति को खास जगह देते हैं। हालांकि, इसे रखने की दिशा और कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं सात सूंड वाले हाथी की मूर्ति से जुड़े पांच खास फायदे और इसे घर में रखने का सही तरीका।धन वृद्धि और आर्थिक मजबूती का प्रतीक वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, सात सूंड वाले हाथी की मूर्ति को धन और समृद्धि आकर्षित करने वाला प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति ...