औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित शिवा बिगहा मुहल्ला में नल-जल योजना पूरी तरह बदहाल हो गई है। लाखों रुपये की लागत से बना जलमीनार और बिछाई गई पाइपलाइन घटिया निर्माण के कारण बेकार साबित हो रहे हैं। जगह-जगह पाइप फट जाने से योजना शुरू होने से पहले ही ठप पड़ गई, जिससे ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि जलमीनार पर लगी पानी की टंकी आंधी में उड़ गई, जबकि समरसेबल भी लंबे समय से खराब पड़ा है। योजना को शुरू हुए लगभग सात साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जलापूर्ति चालू नहीं हो पाई है और जलमीनार महज शोपीस बनकर रह गया है। फोटो कैप्शन- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित शिवा बिगहा में बना जलमीनार, जो वर्षों से बंद पड़ा है। यह भी पढ़ें- पांच साल बाद भी अधूरी नल-जल योजना, लोगों को लाभ नहीं...