बहराइच, मई 3 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर विकास खंड क्षेत्र में कोदही चौराहा से कनेरा बाजार को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग सात वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। हालात यह है कि सड़क कम और तालाब अधिक नजर आने लगी है। बारिश के बाद जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरा होने से पूरा मार्ग जर्जर और खतरनाक बन चुका है। राहगीरों के लिए हर कदम पर जोखिम बना हुआ है। स्थानीय निवासी दीपक चौरसिया, मोहित, मेराज अहमद, अनूप जायसवाल व शिवबालक चौरसिया का कहना है कि करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गड्ढों में भरे पानी के कारण राहगीरों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। चारपहिया वाहन भी किसी तरह गुजरने को मजबूर हैं। सड़क क...