सात साल से फरार 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार
मैनपुरी, जुलाई 6 -- सात साल पहले दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने घरवालों से संपर्क तोड़ लिया था और वह पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से उसकी गिरफ्तारी हुई जहां होटल में नाम बदलकर नौकरी करते हुए पाया गया। उसे मैनपुरी लाया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी मैनपुरी ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था, ईनामी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि 13 मार्च 2019 को क्षेत्र के माधौनगर भोगांव में सुबह 9 बजे माधुरी देवी और उसकी मां सीता देवी पत्नी सुनील शाक्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में दो साल से फरार हत्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.