रांची, अप्रैल 29 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अड़की के सिंदरी निवासी 70 वर्षीय सत्यदेव ठाकुर उर्फ सत्यदेव हजाम उर्फ रविन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से सोनारी क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनारी पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। यह भी पढ़ें- फरार वारंटी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश जारी थी। छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्ट...