लखीसराय, जून 24 -- चानन। मारपीट सहित अन्य मामलों में सात साल से फरार चल रहे हलसी थाना क्षेत्र के कोनन निवासी कृष्ण प्रसाद सिंह के पुत्र लवकुश कुमार को खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने कहा कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर चानन थाना कांड संख्या 152/19 के तहत मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...