मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। छात्र संवाद में सात साल से रिजल्ट सुधार के लिए दौड़ रहे नीतीश कुमार का रिजल्ट परीक्षा नियंत्रक ने खुद से ठीक कर दिया।

छात्राओं की समस्याएँ नीतीश स्नातक सत्र 2016-2019 का छात्र था। उसके रिजल्ट में पार्ट टू का नंबर नहीं जुड़ा था, जिससे उसका रिजल्ट पेंडिग हो गया था। छात्र संवाद में पहुंची खुशबू कुमारी ने कहा कि वह पवन कुमार झा डिग्री कालेज की सत्र 2022-25 की छात्रा है। उसके फाइनल ईयर के अंक पत्र पर पार्ट वन का रिजल्ट नहीं जुड़ा है। संवाद में छात्रा के आवेदन को आईटी सेल के अमन राज को ठीक करने के लिए दे दिया गया। संवाद में परीक्षा विभाग के रंजीत कुमार ने छात्रों की शिकायत को रिकार्ड में दर्...