मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut Murder: यूपी के मेरठ में हुए हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया। सात साल पहले दामिनी ने अतुल से लवमैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों का रिश्ता बिगड़ता चला गया। शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्तों में जरूरत से ज्यादा खटास पैदा हो गई। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। तभी से दामिनी ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। दामिनी के अनुसार पति की यातनाओं से दुखी होकर वह हर रोज पति की हत्या के लिए नए-नए तरीके खोजने लगी थी। पति को अपनी जिंदगी से दूर भेजने के लिए दामिनी रोज साजिश कर रही थी। दामिनी ने इसके लिए दूसरे माध्यमों को भी तलाश रही थी। पिछले एक साल से देशभर में हुई पतियों की हत्या की घटनाओं पर भी दामिनी नजर रख रही थी। इसके अलावा दामिनी ने इंटरनेट पर परफेक्ट क्राइम को लेकर जानकारी कर रही थी। साथ ही ये भ...