प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट से सफर करने वालों के लिए जुलाई 2026 अच्छी खबर लेकर नहीं आया। बीते सात सालों में जुलाई में पहली बार यहां से उड़ानें और यात्रियों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई। वजह साफ है-अकासा एयर ने जुलाई से मुंबई की रोजाना उड़ान बंद कर दी। अब यह फ्लाइट सिर्फ सोमवार को ही चल रही है। नतीजा ये हुआ कि हर शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से एक भी नियमित यात्री विमान नहीं उड़ा।

जुलाई 2026 के आंकड़े प्रयागराज एयरपोर्ट की ओर से जारी जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार एयरपोर्ट पर 89 आगमन और 89 प्रस्थान समेत कुल 178 उड़ानों का संचालन हुआ। इनसे 12,388 आगमन और 13,064 प्रस्थान यात्रियों सहित कुल 25,452 यात्रियों ने सफर किया। यह आंकड़ा पिछले zeven वर्षों के जुलाई माह में सबसे कम है।

पिछले वर्षों की तुलना...