बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में सात साल बाद न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू हो गई है। मरीजों की सुविधा के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी संचालित होगी। अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती नहीं होने के कारण अब तक मेडिसिन विभाग के सहारे मरीजों का इलाज किया जा रहा था। सोमवार को न्यूरोलॉजी ओपीडी के सामने मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पहले दिन करीब 60 मरीज पहुंचे। इनमें हेड इंजरी, कमर दर्द, माइग्रेन, झुनझुनी और सिरदर्द समेत अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी। सर्जन डॉ. आदित्यधर द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में अधिकतर मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे थे। कुछ नए मरीजों का इला...