शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। दो बार प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव के निरीक्षण के बावजूद निर्माण कार्य जस का तस पड़ा हुआ है। इससे मरीजों को मिलने वाला स्वास्थ्य लाभ लगातार अटका हुआ है और शासन स्तर पर की जा रही गंभीरता के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ था। शुरुआत में कार्य आरंभ जरूर हुआ, लेकिन विभागीय समन्वय की कमी और बजट जारी न होने के कारण निर्माण बीच में ही रुक गया। इसके बाद से कई वर्षों तक कार्य आगे नहीं बढ़ सका। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कई बार शासन को पत्राचार किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। पिछले वर्ष 25 ...