सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस ने बीते 13 मार्च की रात हुए सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा हत्याकांड का 36 घंटों के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 13 को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा टॉकीज के समीप बाइक सवार अपराधियों द्वारा सतीश झा उर्फ छोटू मिश्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। जिसे गांधी पथ स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर चार नामजद अभियुक्त के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 273/2026 दर्ज किया गया है। हत्या वर्ष 2019 में हुई हत्या का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो शूटर सहित अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है। जबकि पुलि...