मुरादाबाद, मार्च 7 -- बिलारी के टांडा अमरपुर में सात साल की उम्र में बच्चे ने अपना पहला रोजा रखा। इस मौके पर आसपास और घर के लोगों ने उसे फूल माला पहनाई और उसको बधाई दी। गांव निवासी हाजी मोहम्मद आरिफ के 7 साल के बेटे मोहम्मद अरहब ने अपना पहला रोजा रखा। अरहब दीनी तालीम की पढ़ाई करते हैं, इसके अलावा पांच वक्त की नमाज भी अदा करते हैं। परिवार में पहला रोजा रखने पर खुशी का माहौल देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...