मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पड़री गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता सात सात साल के मासूम ऋषिकेश कुमार की हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। रविवार की सुबह गांव स्थित चौर से ऋषिकेश का शव बरामद हुआ। मासूम के हाथ-पैर की नसें और पंजा कटा हुआ था, जबकि गर्दन भी रेता हुआ था। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। मासूम की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को मिट्टी में दफन कर दिया। मृतक ऋषिकेश के पिता अशोक सिंह ऑटो चालक हैं। सूचना पर एसडीपीओ सरैया गरिमा के साथ करजा, पानापुर, कांटी समेत कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।बताया जाता है कि रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण चौर में तोड़ी की फसल...