वाराणसी, जुलाई 24 -- सारनाथ। सात साल की बेटी से दुष्कर्म में आरोपी पिता गुरुवार को जेल भेज दिया गया। सारनाथ पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मुगलसराय का रहने वाला है। वह परिवार के साथ यहां रहता है। बुधवार को उसकी पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...