लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- मोहम्मदी, संवाददाता। अपने फूफा के साथ खेत पर मौजूद सात साल की बालिका को शराब के नशे में धुत युवक उठा ले गया। युवक ने बालिका से रेप का प्रयास किया। बालिका के साथ गलत हरकत करते देख ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मूड़ा निजाम क्षेत्र के गांव एक सात साल की बालिका अपने फूफा के घर रहती थी। फूफा खेत पर काम कर रहा था। खेत से लगभग 100 मीटर दूर पेड़ के नीचे बालिका बैठी थी। बताया जाता है कि इस दौरान गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और बच्ची को टाफी खिलाई। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करने लगा। गांव के लोगों ने उसे देख लिया और आरोपी को रंगे हाथ दबोच कर जमकर पिटाई कर दी और सूचना देकर...