उरई, जून 8 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गांव का ही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर 17 मई की घटना में मुकदमा दर्ज किया गया था।महिला ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उनकी दो बेटियां गांव में नल पर पानी भरने गई थीं। उसी दौरान गांव का बलवीर रजक वहां पहुंचा और बात करने लगा। उसने बड़ी बेटी को रुपये देकर टॉफी लेने भेज दिया। इसके बाद सात साल की छोटी बेटी को पास के एक कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया धमकाया भी। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घर पहुंचकर बच्ची ने पूरी बात मां को बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्...