मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने महिला आरोपित शोभा देवी को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को छापेमारी कर पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर मानव तस्करी के बिंदू पर पुलिस जांच कर रही है।एफआईआर में बच्ची की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी उसके भांजा के पास रहती थी। कुछ माह से वह घर जाने की जिद कर रही थी। 31 मार्च को वह अपनी बेटी को लेने पहुंची। रात में उसको लेकर उसके भांजे की पत्नी गायब हो गई। पता चला कि गांव के ही युवक रूपेश कुमार के साथ वह भागी है। वह जब रूपेश के घर पहुंची तो उसकी मां शोभा ने कहा कि बच्ची को वापस लेने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे।अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि छानबीन में पता चला कि रूपेश ...