हमीरपुर, जनवरी 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में मुकदमों का बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। प्रभावी पैरवी के बूते उपभोक्ताओं को न्याय भी मिल रहा है। हर साल सैकड़ों की संख्या में मामले फोरम में पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मामले विद्युत विभाग और इंश्योरेंस सेक्टर के आ रहे हैं। कानून दांव-पेंच की वजह से कुछ मामलों के निस्तारण में देरी भी हो रही है। वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक सात सालों में जिला उपभोक्ता प्रतितोष फोरम में 1017 वादों का निस्तारण हुआ है। इन सालों में 2024 में सबसे कम 80 और 2021 में 84 वादों का फोरम के माध्यम से निस्तारण हुआ। सर्वाधिक 228 वादों का निस्तारण 2019 में हुआ था। इसके बाद प्रतिवर्ष नियमित तौर पर वादों का निस्तारण हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। कुछ चर्चित केस केस-1 फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.