सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान, प्रतिनिधि। जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 7 केंद्रों पर 250 से कम प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यह जानकारी बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक के दौरान सामने आयी है। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं कम पायी गयी हैं इनमें नौतन, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, आंदर, गुठनी, जीरादेई व मैरवा का नाम शामिल है। कम दवा उपलब्धता के कारण संबंधित फार्मासिस्टों व जिला भंडार गृह से संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि दवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए समुचित कार्रवाई करें। हालांकि, मुफ्त औषधि वाहन के संचालन में बाधा के कारण कुछ केंद्रों पर दवा की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आयी है। ऐसे में बीते 4 दिसंबर को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 10 दिसंबर तक सभी प्रभारी अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्...