मधुबनी, मार्च 14 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। 18 मार्च को होने वाली पंचायत पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। बसैठ पंचायत में कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। करहरा पंचायत में अध्यक्ष सहित छह सदस्य पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। सात सदस्य निर्विरोध हैं पर औपचारिक घोषणाएं बांकी है। शाहपुर पंचायत में पिछड़ा वर्ग के सीट पर अतिपिछड़ा रहे सुरेश राउत का नामांकन रद्द कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ महेश्वर पंडित ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड में चार पंचायतों के लिए पैक्स का चुनाव होना था। जिसमें करहरा एवं बसैठ पंचायत में अध्यक्ष सहित सदस्यों एवं मुरैठ व शाहपुर पंचायत में सदस्य का चुनाव होना है। मुरैठ के सभी चार सदस्य एवं शाहपुर के तीन सदस्य निर्विरोध हैं। शाहपुर में एक नामांकन गलत पद पर होने से रद्द कर दिया गया है। उन्...