लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण समय से कराने के लिए हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। हर जिले के दो-दो ब्लॉक में इसे स्थापित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशाला, डिजिटल पुस्तकालय, आईसीटी लैब, खेल सुविधाएं व कौशल विकास की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी होगी। इसके निर्माण का लक्ष्य 18 माह रखा गया है। सात सदस्यीय कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष व बीएसए सदस्य सचिव होंगे। दो तकनीकी अभियंता, डीआईओएस और वित्त एवं लेखाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...