दरभंगा, जून 22 -- दरभंगा। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा शाखा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शहर के सात प्रमुख सामाजिक एवं सेवा संगठनों बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, दरभंगा मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, शक्तिधाम सेवा समिति, श्री खाटू श्याम मंडल, द आर्ट ऑफ लिविंग तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर योग के महत्व का संदेश दिया। शक्तिधाम मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक साक्षी जाजोदिया एवं अनिल शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक क्रियाओं का अभ्यास कराया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पैट्रन एवं शक्तिधाम सेवा समिति के ट्रस्टी राजेश बोहरा के संयोजन में संपूर्ण आय...