मोतिहारी, सितम्बर 30 -- मोतिहारी, निसं। जिले में लगातार शराब माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। शराब तस्कर नदी किनारे, बांसवारी व झाडी में छुपकर शराब बनाने से नहीं बाज आ रहे हैं। एएलटीएफ ने कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 410 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। वहीं शराब तस्करी के मामले में 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 5000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को पुलिस ने विनष्ट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...