पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांधी प्रेक्षागृह परिसर में चार दिवसीय मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कीइ गई। सात विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर और 35 लखपति दीदियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मेला प्रदर्शनी लगवाई गई। मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य व डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना पेश की। ब्लाक मरौरी के किरण समूह ने नारी है कमजोर नहीं पर नृत्य की प्रस्तुति दी। बंगाली नृत्य एवं अन्य गीतों पर समूह की महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री न...