बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सात भारी वाहन सीज किये एवं 103 दो पहिया वाहनों के विभिन्न खामियों में चालान किये। सीज वाहन परिवहन कार्यालय परिसर में खड़े कराये हैं। इनसे 2.5 लाख का श्मन वसूल किया है। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...