देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। सात वर्ष पहले घर से भागकर गांव के ही युवक के साथ शादी करने वाली युवती का संदिग्ध परिस्थिति में रविवार की रात किराये के कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है। सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नंदनी का गांव के ही जितेंद्र से सात वर्ष पहले प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। दोनों शहर के पुरवा मोहल्ले में किराये के कमरे में रहने लगे। दोनों से एक पांच वर्ष की बेटी है। बताया जा रहा है कि इन दिनों जितेंद्र बाहर कमाने गया है। कमरे पर नंदनी अपने पांच वर्षीय बेटी के साथ रात को थी। रात को अचानक बेटी की नींद खु...