लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम कैमहरा निवासी महेश प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी अपने सात वर्षीय बेटे शेखर के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। यह घटना 30 मार्च 2026 की दोपहर की बताई जा रही है। बताया गया कि घटना के समय महेश प्रसाद घर पर नहीं थे और राजमिस्त्री के कार्य से बाहर गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो पत्नी और बेटे के घर से गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों के साथ काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने सुनीता देवी के मायके ग्राम नरायनपुर, मजरा सैदापुर में भी जानकारी की, लेकिन वहां भी उनका कोई पता नहीं चला। महेश प्रसाद के अनुसार उनकी शादी को करीब 16 वर्ष हो चुके हैं और उनकी पत्नी कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। घटना के बाद पीड़ित पति ने थाना फरधान में तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.