औरैया, अगस्त 19 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की रात करीब सवा आठ बजे वह मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान परिवार की एक महिला ने उसे बताया कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। वह घर पहुंची और खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो उसकी सात वर्षीय बेटी चारपाई पर थी। आरोप है कि रिश्ते में बच्ची का बाबा लगने वाला पृथ्वीपुर डेरा निवासी गौतम सिंह उसके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था और बच्ची का मुंह दबाए था। महिला के शोर मचाने पर दरवाजा खुला और बच्ची रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग ...