आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- गम्हरिया। बड़ाकांकड़ा पंचायत के धतकीडीह निवासी अशोक महतो की 32 वर्षीय पत्नी बेहुला महतो सात वर्षीय पुत्र अनिकेत महतो के साथ घर से लापता हो गई। इस मामले को लेकर अशोक महतो ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। बताया गया कि महिला 25 जुलाई 2025 से पुत्र के साथ गायब है। परिजनों की ओर से खोजबीन के बाद भी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है। पति अशोक महतो के अनुसार महिला अपने साथ मोबाइल फोन, 5000 रुपये नकद और कुछ घरेलू सामान भी लेकर गई है। पुलिस मामले की जांच कर महिला और बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.