प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। बाल हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में प्रयागराज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुट्ठीगंज निवासी सात वर्षीय देवांश साहू के हृदय में जन्म से मौजूद 14 मिमी के छेद को मिनिमली इनवेसिव डिवाइस क्लोजर तकनीक से सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है। एसआरएन अस्पताल की कार्डियोलॉजिस्ट टीम के डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. ऋषिका पटेल व डॉ. विमल निषाद ने यह प्रक्रिया बिना ओपेन हार्ट सर्जरी के की है, जोकि किसी बाल रोगी में पहली बार की गई है। इसमें एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. अनिल कुमार सिंह शामिल रहे। परिजनों के अनुसार देवांश की शारीरिक वृद्धि सामान्य रूप से नहीं हो पा रही थी। वह खेलकूद या शारीरिक गतिविधि के दौरान जल्द थक जाता था और उसे बार-बार निमोनिया की शिकायत भी हो रही थी। जांच में हृदय में 14 मिमी का छेद पाया ग...