गौरीगंज, फरवरी 27 -- संग्रामपुर। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। कुत्तों के काटने से सात लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उनकी मरहम पट्टी कर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। क्षेत्र के गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। ये चौराहों, तिराहों व रास्तों पर झुंड के साथ खड़े रहते हैं। जो आने जाने वाले राहगीरों, छोटे बच्चों और महिलाओं पर आक्रामक हो जाते हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के सात लोग कुत्तों के काटने से घायल हो गए। जिसमें धीरज पांडेय निवासी डेहरा विशेषरगंज, श्रेया पाण्डेय पूरे पाण्डेय डेहरा, रामधन अम्मरपुर, अखिलेश तिवारी खरेथू, अजूं तुलापुर भैरोपुर, अर्चना सिंह संग्रामपुर व रुद्र सिंह पुन्नपुर शामिल हैं। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी संग्रामपुर पहुंचे। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.